उत्तराखंड
आखिरकार हरक सिंह रावत को मिला कांग्रेस का साथ, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता…
देहरादून: भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को आखिरकार कांग्रेस का साथ मिल गया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार 3 बजे कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उनकी बहू अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस में शामिल हो गईं।
इस दौरान हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का विकास मेरा लक्ष्य है। मैंन बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कहा मैंने 20 साल तक कांग्रेस के लिए काम किया है। मैं सोनिया गांधी का एहसान नहीं भूलुंगा। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद हरक सिंह रावत ने हरीश रावत से मुलाकात की।
इस दौरान प्रियंका गांधी, हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, देवेंद्र यादव व दीपिका पांडेय सिंह मौजूद थे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हरक सिंह रावत को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। वे कोटद्वार विधानसभा से विधायक हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


