उत्तराखंड
बड़ी खबरः केंद्र के निर्देश के बाद भी उत्तराखंड में नहीं बदलेगा स्कूलों का समय, जानिए वजह…

देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जहां सभी राज्यों और बोर्ड को स्कूलों का समय बदलने के निर्देश दिए है। गाइडलाइन जारी की है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों का समय बदलने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में गर्मियों के आधार पर स्कूलों का समय नहीं बदला जाएगा। जिसकी वजह राज्य का मौसम बताया जा रहा है। शिक्षा विभाग का कहना है कि राज्य का मौसम गंभीर नहीं है और ऐसे में स्कूल की टाइमिंग को नहीं बदला जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्र सरकार ने गर्मी से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों की टाइमिंग को बदलने के निर्देश दिए थे। केंद्र ने गर्मियों को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक करने के निर्देश दिए थे। जिससे माना जा रहा था कि उत्तराखंड में भी समय में बदलाव किया जाएगा। लेकिन शिक्षा विभाग ने स्थिति साफ कर दी है। बताया जा रहा है कि शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने कहा है कि राज्य में मौसम ठीक है ऐसे में समय संशोधन पर विचार नहीं किया जा रहा है। अभी स्कूलों का समय सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक है। हालांकि स्कूल में पढ़ाई की अवधि दोनों ही स्थिति में 5 घंटे की है।
गौरतलब है कि देश के कई राज्य जहां तपती गर्मी से बेहाल है। इस गर्मी में स्कूल जाने वाले बच्चों को और भी ज्यादा तकलीफ झेलनी पड़ती है। जिसे दिखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्य और सभी शिक्षा बोर्ड को निर्देश दिए थे कि गर्मियों में स्कूल केवल पांच घंटे तक ही संचालित किए जाएं। मंत्रालय नें सभी स्कूलों को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खोलने के लिए कहा था। साथ ही धूप में प्रार्थना सभा भी न कराने के लिए कहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




