उत्तराखंड
Big Breaking: यहाँ शिक्षक के प्रमाणपत्र में पाई गई गड़बड़ी, शिक्षक निलंबित…

प्रदेश में शिक्षकों पर लगातार गाज गिर रही है। अब चाहे वो सरकारी और याह फिर अतिथि शिक्षक। पिछले कुछ महीनों में कई शिक्षक नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे थे, जिन्हें विभाग ने बाहर का रास्ता भी दिखाया।
अब नया मामला अतिथि शिक्षक से जुड़ा हुआ है जो नैनीताल जिले से सामने आया है। यहां ओखलकांडा ब्लॉक में तैनात अतिथि शिक्षक के इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र में गड़बड़ी पाई गई है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
डीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पोखरी मल्ली ओखलकांडा ब्लॉक में शोभा मेवाड़ी वर्ष 2013 से अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने पीलीभीत उत्तर प्रदेश से वर्ष 2007 में इंटर उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र लगाया था।
उनके प्रमाणपत्रों की यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से जांच कराई गई तो इंटर का प्रमाणपत्र प्रमाणित नहीं हो सका। उनका अनुक्रमांक सही नहीं पाया गया। जिसके बाद प्रमाणपत्र प्रमाणित न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




