उत्तराखंड
इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराया, सीरीज में की वापसी…

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराया। अब सीरीज का स्कोर 2-1 हो गया है।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे टी20 में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 171 रन बना डाले। वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट चटकाए। भारतीय टीम 172 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 9 विकेट पर 145 रन ही बना पाई।
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और संजू सैमसन 3 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की, लेकिन वो भी 24 रन के स्कोर पर कार्स के शिकार बने। कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर नहीं चला और 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पिछले मैच के हीरो तिलक वर्मा भी 18 रन बनाए और आदिल राशिद का शिकार बने।
हार्दिक पांड्या अंत तक खड़े रहे और 40 रनों की पारी खेली। हालांकि, उससे टीम को कुछ फायदा नहीं मिला। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर 6 रन, अक्षर पटेल 15 रन और ध्रुव जुरेल 2 रन बनाए। जिसके चलते टीम इंडिया को 26 रनों से मैच गंवाना पड़ा। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जेमी ओवरटर्न ने लिए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और ब्रैंडन कार्स को 2-2 विकेट और मार्क वुड, आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




