उत्तराखंड
डीएम की फ्लीट अचानक रुकी प्रेमनगर मोड़ पर, किया बल्लुपुर-पौंटा एनएच के निर्माण कार्य का मौका मुआयना…
पब्लिक बोली डीएम हो तो ऐसा जो जन सुविधा को बढावा के लिए रहते हैं तत्पर,
डीएम की सक्रियता से रफ्तार पकड़ रहे हैं विकास कार्य, वर्षो से लम्बित भूमि विवाद सुलझाकर शुभारम्भ कराया एनएच का निर्माण कार्य।
आशारोड़ी हाईवे के लिए 40 हे0 सीएफ लैण्ड (क्षतिपूरक वन भूमि) स्थान्तरित कर कार्यों दी गति।
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली जनमानस से जुड़े विकास कार्य अथवा समस्या को तेजी से करते हैं निस्तारण।
देहरादून: जिलाधिकारी ने प्रेमनगर में एनएच कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य प्रगति का जायजा लिया तथा दूरभाष पर एनएच के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की सक्रियता से जनपद में विकास कार्य एवं राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ने लगे हैं।
वर्षों से लम्बित आशारोड़ी, बल्लुपुर,पोंटा हाईवे पर भूमि सम्बन्धी विवाद सुलझाकर कार्यों को प्रारम्भ करा दिया तथा आशारोड़ी हेतु 40 हे0 सीएफ लैण्ड (क्षतिपूरक वन भूमि) दी गई तथा बल्लुपुर पौंटा हाईवे पर ग्रामीण एवं एनएच के विवाद को सुलझाते हुए पुनः कार्य प्रारम्भ करवा दिया है।
एनएचएआई प्रोजेक्ट आशारोड़ी से झाजरा तक के लिए भूमि अधिग्रहित कर एनएचएआई को दी गई है, क्षेत्रीय निवासियों द्वारा अंडरपास की मांग किए जाने पर एनएचएआई के अधिकारियों को क्षेत्रीय ग्रामीणों से बैठक कर ग्रामीणों की अंडरपास की व्यवहारिक मांग पर निर्धारित मानको के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सुधोवाला से मसूरी बाईपास निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए मानचित्र का अवलोकन किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



