उत्तराखंड
डीएम वंदना ने आम जनमानस की शिकायतों का गंभीरता से लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए निर्देश
नैनीताल : जिलाधिकारी वंदना ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगो ने पेयजल, सडक, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण, विद्युत, आवास, आर्थिक सहायता, धोखाधड़ी के मामले के साथ ही दर्जनों शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई।
बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में डीएम की अध्यक्षता में हुई जनसुुनवाई के दौरान जिलाधिकारी वंदना ने अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों को निस्तारित मौके पर ही कर दिया। जिलाधिकारी ने हल्द्वानी शहर में पंजीकृत सीएससी सेन्टर तथा सीएससी सेन्टर संचालन हेतु चिन्हित स्थल के सत्यापन करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए। इसके साथ ही बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे सीएससी सेंटरों की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजनता को बार-बार पेयजल की समस्या न हो इसके लिए जल संस्थान के अधिकारी पुराने पम्प हाउस की मोटर, स्टेबलाइजर व अन्य उपकरणों की विस्तृत जांच करें। तकनीकी समस्या के दीर्घकालिक उपाय किया जाएगा जिससे आम जन को बार पेयजल जैसे बेसिक सुविधा आसनी से मुहैया कराया जाएगा।
जनसुनवाई में छडायल निवासी सुभाष बाबू ने उनके आवास में विद्युत मीटर न लगने की शिकायत की जिसका तत्काल निस्तारण करवाते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को मीटर लगाने के लिए आदेशित किया व आज ही मीटर लगने की कार्रवाई संपादित की गई।
अमरनाथ जोशी जमरानी रोड दमुवाढूंगा ने बताया कि पनचक्की चौराहे जमरानी रोड में पानी घरों एवं दुकानों मे पानी आ रहा है। निकासी नाले का मुहाना छोटा होने के कारण यह समस्या आ रही है जिस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट व अधिशासी अभियंता सिंचाई को शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिये।
चन्द्रावती कालोनी निवासी दिनेश चन्द्र ने बताया कि पीलीकोठी क्षेत्र में सडक डामरीकरण के पश्चात मुख्य सडक पर नाली पर 6 इंच नीेचे जाल डाला गया है जिससे आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि तीन दिन के भीतर कार्य शुरू समस्या निस्तारित कर दी जायेगी।
इसके साथ ही जनसुनवाई में प्रधान हरीश चन्द्र बिरखानी ने सिंचाई गूल से अतिक्रमण हटाने, राजेन्द्र सिंह निवासी ओखलकांडा ने वित्तीय सम्बन्धी लेन-देन में धोखाधडी, ग्राम पंचायत खेडा के निवासियों के द्वारा गौलापार क्षेत्र में ग्राम सभाओं में लगातार शराब बार की परमिशन पर रोक लगाने के साथ ही गोपाल दत्त, शंकर दत्त एवं हरि दत्त ने नाम भूलेख के रजिस्टर में अंकन कराने का अनुरोध किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



