उत्तराखंड
पिथौरागढ़ : एक्शन में दिखी डीएम रीना जोशी, अधिकारियों को दिये निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश..

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने पिथौरागढ़ स्थित जिला महिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 55 बेड के नये भवन सहित पुराने भवन के मरम्मत कार्यो तथा जिला चिकित्सालय परिसर में ओपीडी, डॉक्टर चैंबर व पार्किंग आदि निर्माण के बावत स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने 55 बेड के नये भवन के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पुराने भवन से नये भवन की ओर जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण तथा नये भवन के नर्स स्टेशन कक्ष में खिड़की लगाये जाने के निर्देश दिये।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय के पुराने भवन के मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तराखंड हेल्थ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओटी, लेबर रूम एवं न्यू बेबी बोर्न रूम एक ही जगह पर शिफ्ट किये जायें। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय की चहारदीवारी को क्षति पहुंचा रहे वृक्षों के कटान के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिला चिकित्सालय परिसर में ओपीडी कक्ष, डॉक्टर चैंबर एवं पार्किंग आदि के निर्माण की कार्ययोजना(प्लानिंग) 3 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नये निर्माण की प्लानिंग इस प्रकार से की जाय कि वह पुराने भवन से अटैच हो तथा अलग भवन प्रतीत न हो।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, सीएमएस जयराज नबियाल, ग्रामीण निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता वीके जोशी व सहायक अभियंता नीरज ओली आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




