उत्तराखंड
ऋषिकेश से नैनीताल के लिए शुरू होगी सीधी बस सेवा…
ऋषिकेश से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा जल्द शुरू होगी। यात्रियों की डिमांड पर रोडवेज ने इस रूट पर नई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों को ऋषिकेश डिपो से सीधे नैनीताल की बस मिल सकेगी।
रोडवेज के ऋषिकेश डिपो ने कुछ समय पहले नैनीताल की सेवा को बंद कर दिया था, लेकिन अब यात्रियों की डिमांड पर डिपो ने फिर से यह सेवा बहाल करने का फैसला लिया है। नैनीताल के लिए सप्ताहभर के भीतर अड्डे से बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
हालांकि अभी बस का किराया तय नहीं हुआ है, लेकिन संचालन से पहले निर्धारित मानकों के अनुरूप किराया भी जल्द ही सार्वजनिक करने की बात डिपो के स्थानीय अधिकारियों ने कही है। मुख्यालय से ऋषिकेश डिपो को छह नई बीएस-6 बसों की सौगात मिली है। दो और बसें अभी डिपो को मिलनी की बाकी हैं। इन नई बसों को गुप्तकाशी, गोपेश्वर और घनसाली रूट पर दौड़ाया जा रहा है।
तीनों रूट पर दिल्ली-ऋषिकेश होते हुए दो बसें की सुविधा यात्रियों को डिपो से दी जा रही है। अभीतक ऋषिकेश डिपो के बेड़े में 88 बसें थीं। छह नई बसों आने के साथ ही यह संख्या अब 94 हो गई है। इनमें 39 बसें अनुबंधित हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


