उत्तराखंड
BIG NEWS: DIG गढ़वाल ने देहरादून शहर कोतवाल से लेकर पौड़ी इंस्पेक्टर तक के कर दिए बंपर ट्रांसफर, देखें लिस्ट…
देहरादूनः उत्तराखंड में पुलिस विभाग में फेरबदल का दौर जारी है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने बंपर तबादले कर दिए है। उन्होंने उत्तराखंड गढ़वाल रेंज में देहरादून शहर कोतवाल से लेकर पौड़ी इंस्पेक्टर तक के तबादले कर दिए है। बता दें कि पिछले तीन सालों से अपने-अपने जनपदों में नियुक्त इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। ऐसे में 14 इंस्पेक्टरों को नवीन जनपदों में तैनाती दी गई है।
आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर रितेश शाह को शहर कोतवाल देहरादून से कार्यमुक्त कर टिहरी गढ़वाल जनपद में नई तैनाती दी गई है। वहीं, महेश जोशी को देहरादून से कार्यमुक्त कर नई तैनाती हरिद्वार जनपद में दी गई है। इंस्पेक्टर बीएल भारती को भी देहरादून से कार्यमुक्त कर हरिद्वार जनपद में ट्रांसफर मिला है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्या पाल को देहरादून थाना कैंट इंस्पेक्टर से कार्यमुक्त कर नई तैनाती हरिद्वार जनपद में दी गई है। इंस्पेक्टर नरेंद्र बिष्ट को पौड़ी गढ़वाल से कार्यमुक्त कर नई तैनाती हरिद्वार और इंस्पेक्टर विनय कुमार को पौड़ी गढ़वाल से कार्यमुक्त कर देहरादून जनपद में तैनाती मिली है। वहीं, इंस्पेक्टर खुशीराम पांडे को उत्तरकाशी से कार्यमुक्त कर नई तैनाती देहरादून जनपद में मिली है।
इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान को देहरादून पटेल नगर थाने से कार्यमुक्त कर नई तैनाती हरिद्वार जनपद में दी गई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह असवाल को देहरादून से कार्यमुक्त कर नई तैनाती रुद्रप्रयाग में दी गई है। वहीं, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को हरिद्वार से कार्यमुक्त कर नई तैनाती देहरादून जनपद में दी गई है। इंस्पेक्टर प्रवीण कोशियारी को हरिद्वार से कार्यमुक्त कर देहरादून और इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल को भी हरिद्वार से कार्यमुक्त कर देहरादून में तैनाती मिली है। वहीं, इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान को हरिद्वार से कार्यमुक्त कर देहरादून ट्रांसफर मिला है। इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम को कार्यमुक्त कर नई तैनाती पौड़ी गढ़वाल में दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

















Subscribe Our channel



