उत्तराखंड
धनोल्टी न्यूज़: विधायक की उपस्थिति में यहां डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर किया समाधान…
टिहरी गढ़वाल : बुधवार को ग्राम पंचायत भरवाकाटल, विकास खण्ड जौनपुर में विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 112 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत भरवा काटल के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में पहुंचकर क्षेत्र की जन समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर अधिकांश शिकायतें पीएमजीएसवाई, सिंचाई, लघु सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग से संबंधित रही।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिविर में दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, जहां तक संभव हो आज ही समाधान करने अथवा संबंधित को सही वस्तुस्थिति की जानकारी देने के बाद ही शिविर से जाने को कहा गया। एसडीएम धनोल्टी को शिविर में प्राप्त आर्थिक सहायता से संबंधित प्रकरणों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पीएमजीएसवाई की खराब सड़कों की शिकायत पर अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को आज ही सड़कों का निरीक्षण करने तथा घटिया निर्माण कार्यों पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर सैनिकों के सम्मान में क्षेत्रीय विधायक द्वारा ‘‘मेरी माटी, मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत गांव की महिलाओं द्वारा अपने आंगन से लाई गई मिट्टी को हाथ में लेकर सभी उपस्थितों को ‘पंचप्रण‘ की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली गई तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके द्वारा रगड़ गांव सड़क सुधारीकरण, हटवाल गांव पुल निर्माण, तोलिया काटल में बाढ़ नियंत्रण के सुरक्षात्मक कार्यों करने के साथ ही शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने को कहा गया है।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य (भूत्सी) सकलाना आशा रावत द्वारा श्रीपुर से धौलागिरी तक मोटर मार्ग का जनहित में पुनः संयुक्त निरीक्षण करवाने की मांग की गई, जिस लोनिवि थत्यूड़ एवं वन विभाग को संयुक्त सर्वे करने के निर्देश दिए गए। प्रधान ग्राम पंचायत घेना अनिता देवी ने पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित सड़क से मकानों को खतरा उत्पन होने तथा संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत करते हुए क्षति और खतरे को देखते हुए सुरक्षा कार्य करने की मांग की गई, जिस पर संबंधित को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान भरवा काटल संगीता पंवार ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई ग्राम श्रीपुर में सिंचाई नहर को ठीक करवाने को कहा गया, जिस पर अधीक्षण अभियंता को लोनिवि को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही शहीद ओम प्रकाश सकलानी मोटर मार्ग चौकल्य से पुजार गांव तक चौड़ीकरण एवं डामरीकरण करने, आपदा से क्षतिग्रस्त लालपुल (कुमाल्डा)- भुत्सी(ताछिला) मोटर मार्ग के बंद होने से हो रही परेशानियों, ग्राम पंचायत तोलिया काटल में सोलर लाइट लगाने, कुमाल्डा सकलाना में आंगनवाड़ी केन्द्र भवन/कक्ष निर्माण आदि की मांग की गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर समयान्तर्गत शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



