उत्तराखंड
कर्णप्रयाग में थम नहीं रहा डेंगू का कहर, नए संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता…

कर्णप्रयाग: स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की सतर्कता के बावजूद नगर में लगातार डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में भी 4 पाजिटिव मिले हैं। अब तक करीब 12 से अधिक पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि करीब 20 से अधिक संभावित मरीजों का उपचार उप जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
उप जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा. हरीश थपलियाल के अनुसार नगर के प्रभावित इलाकों में टीमें बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही डेंगू के प्रसारण के कारणों का निरीक्षण किया जा रहा है। बताया कि कई जगह लोग खुली बाल्टियों, गमलों और टंकियों में पानी का स्टोर कर रहे हैं। जहां डेंगू के लार्वा मिले हैं।
डा. थपलियाल ने बताया कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 4 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जबकि एंटीजन टेस्ट में 13 से अधिक संभावित पाए गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। बताया कि अस्पताल में बीस से अधिक संभावित डेंगू रोगियों का उपचार किया जा रहा है। वहीं वॉयरल बुखार से पीड़ित भी अस्पताल में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
सड़क से जुड़े इलकों तक सीमित फॉगिंग-
नगर पालिका द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए की जा रही फॉगिंग के प्रति लोगों ने नाराजगी जताई है। व्यापारी नेता ईश्वरी प्रसाद मैखुरी सहित अन्य का कहना है कि पालिका केवल सड़क वाले इलाकों में फागिंग कर रही है। जबकि नगर के दूरस्थ इलाकों में फागिंग तो दूर सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




