देहरादून
Big Breaking: जब एआरटीओ कार्यालय में अचानक पहुंची मेयर अनिता, दिए ये सख्त निर्देश…
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने एआरटीओ कार्यालय में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय का निर्माण दस दिन के भीतर कराए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए हैं। कार्यालय परिसर में शौचालय की व्यवस्था न होने की वजह से ग्रीन कार्ड बनवाने आ रहे यात्रियों को हो रही दिक्कतों की सूचना पर कार्यालय पहुंची महापौर ने शौचालय निर्माण की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से बात कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
नगर निगम महापौर ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बताया कि चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में यात्रा के शुभारंभ के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे यात्रियों को ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए ए आर टी ओ कार्यालय आने पर शौचालय की व्यवस्था ना होने की वजह से हो रही दिक्कतों की सूचना पर कार्यालय परिसर में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य दस दिन के भीतर पूर्ण करा लेने के निर्देश दिए गये हैं।
उन्होंने कहा कि हर यात्री को मौलिक सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने एआटीओ कार्यालय में वाहनों का पंजीकरण, लर्निंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण के कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवान, परिवहन विभाग से आर आई प्रदीप रौथान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह रावत, जनवीर रावत ,पार्षद विपिन पंथ, विजय बडोनी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, रंजन अंथवाल, गौरव केन्थुला आदि मोजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






