देहरादून
Weldone: भारत मां की रक्षा के लिए 288 लाल हुए तैयार, कल बन जाएंगे अफ़सर…

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में सालभर का कड़ा सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर 288 युवा देश की आन, बान व शान की रक्षा के लिए तैयार हैं। शनिवार यानी 11 जून को अकादमी में आयोजित होने वाली गरिमामय परेड में शिरकत करने के बाद अलग-अलग राज्यों के ये सभी युवा बतौर अधिकारी थलसेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे। इसके अलावा आठ मित्र देशों के 89 जेंटलमैन कैडेट भी अपने-अपने देश की सेना में शामिल हो जाएंगे।
इस बार भारतीय सेना की साउथ वेस्टर्न कमान के जीओसी-इन-सी ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड में शिरकत करने देहरादून पहुंच रहे हैं। इससे पहले देश-विदेश के 377 जेंटलमैन कैडेटों ने बृहस्पतिवार सुबह को कमांडेंट परेड में शिरकत करते हुए शानदार कदमताल की। अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर पासिंग आउट बैच के इन जेंटलमैन कैडेटों ने आईएमए गीत की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए समादेशक ले. जनरल हरिदर सिंह से विदाई ली।
इस दौरान समादेशक ने रिहर्सल के तौर पर बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड का निरीक्षण कर पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेटों से जनरल सैल्यूट लिया। करीब दो घंटे तक आयोजित हुई कमांडेंट परेड में जेंटलमैन कैडेटों ने चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे सैन्य अधिकारियों, प्रशिक्षकों व जूनियर कैडेटों को गद्गद किया

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






