देहरादून
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने गंगा स्वच्छता के लिए लिया संकल्प…
देहरादून। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवी ने स्पर्श गंगा दिवस पर एक दिवसीय शिविर में प्रतिभाग किया।
छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर बलुरी ने विस्तार से गंगा के उदगम, गंगा के धार्मिक, आर्थिक, आध्यात्मिक पक्ष पर विचार प्रकट किए।
डॉ किरण जोशी ने बताया कि रासायनिक पदार्थो से गंगा प्रदूषित हो रही है। डॉ पूनम पांडेय ने जल सरंक्षण पर अपने विचार प्रकट किये। स्वयं सेवी विवेक लोधी ने बताया कि गंगा का हमारे जीवन में क्या महत्व है। उन्होंने जल संरक्षण के उपाय भी बताये।
डॉ नूर हसन ने भी विचार रखे। गंगा की स्वच्छता का सभी ने संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ रेखा नौटियाल, डॉक्टर पूनम धस्माना, सुनीता, ममता, सिद्धांत बहुगुणा ओम, विवेक लोधी, आयुषी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को किया सम्मानित
पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिये सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें : डीएम
दून अस्पताल, बंजारावाला, व प्रिंस चौक पर जलभराव, सीवर लाईन चोक की शिकायत मिलते ही समाधान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट
