देहरादून
Uttarakhand News: बेकाबू ट्रक का तांड़व, कई वाहनों को रौंद दुकान में घुसा, आरोपी फरार…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। यहां ऋषिकेश में बेकाबू ट्रक ने ताड़ंव मचाया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने देर रात कई वाहनों को कुचल दिया इतना ही नहीं एक दुकान को भी क्षतिग्रस्त किया है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना तीर्थनगरी ऋषिकेश के भैरव कॉलोनी की है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी दी। बताया जा रहा है ट्रक 14 बीघा से मुख्य हाइवे की ओर जा रहा था। देर रात करीब 11:30 बजे ट्रक चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए कई वाहनों को कुचल डाला। ट्रक की चपेट में एक एक्टिवा स्कूटर, 2 टेम्पो, 1 ई-रिक्शा और एक दुकान आई। एक दुकान का छज्जा भी ट्रक की टक्कर से टूट गया। वहीं, स्कूटी पूरी तरह चकना चूर हो गयी। गनीमत यह रही कि उस वक्त वाहनों में कोई व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
बताया जा रहा है कि यहां घर के बाहर वाहनों को टक्कर मारने की आवाज सुनीं तो लोगों घरों से बाहर निकले। बाहर का नजारा देख वह हैरान रह गए। उन्हें टूटे हुए वाहन दिखे। लोगों को देखकर चालक डरकर ट्रक को भगाने लगा तो ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान के छज्जे से टकरा गया। जैसी ही लोगों ने घरों से निकलकर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी है। ट्रक मौके पर खड़ा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






