देहरादून
Uttarakhand News: जौलीग्रांट से देहरादून तक होगी कायाकल्प, ऐसे दिखेगा बाजार, जानें प्लान…

उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां चल रही है। जहां सीएम धामी करोड़ों के करार कर रहे हैं वहीं प्रदेश की कायाकल्प की जा रही है। जिसके तहत जौलीग्रांट से देहरादून तक बाजार का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पूरे मार्ग पर कई स्थानों पर उत्तराखंड की कलाकृतियों को भी उकेरा जाएगा पूरा मार्ग फसाड लाइट से जगमग होगा।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर में प्रस्तावित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से जौलीग्रांट मुख्य बाजार से लेकर देहरादून रिस्पना पुल तक बाजार और मार्ग का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके पहले चरण में जौलीग्रांट मुख्य बाजार को एक जैसे रंग में रंगा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि एमडीडीए दुकानदारों की पसंद के कलर को दुकानों पर कर रहा है। इसके बाद सभी दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि पर एक जैसे साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा जौलीग्रांट-देहरादून मुख्य मार्ग का सौंदर्यीकरण कर और निखारा जाएगा। इसके लिए विशेष प्रकार के रंग-बिरंगे शोभाकार पौधे मंगवाए जा रहे हैं। वहीं मुख्य मार्ग की टूटी-रेलिंग और नई रेंलिंग लगाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
माना जा रहा है कि मार्ग के सौंदर्यीकरण से एयरपोर्ट आवाजाही करने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को भी काफी अच्छा लगेगा। वहीं दिपावली से ठीक पहले जौलीग्रांट से शुरू किए गए सौंदर्यीकरण कार्य से दुकानदार काफी खुश है। उनका कहना है कि मुख्य बाजार एक ही रंग में होने और दुकानों पर एक जैसे बोर्ड लगे होने से पूरा बाजार पहले से अधिक सुंदर दिखाई देगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






