देहरादून
Uttarakhand News: यहां तीन दिन सुबह 10 से शाम चार बजे तक रहेगी बिजली कट, जानें वजह…

Dehradun News: देहरादून वासियों के लिए जरूरी खबर है। राजधानी के कई क्षेत्रों में बिजली रुला सकती है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि 29 अगस्त से 31 अगस्त तक नगरीय विद्युत खंड दक्षिण के तहत बसंत विहार बिजलीघर से जुड़े एक दर्जन इलाकों में तीन दिन बिजली सप्लाई में दिक्कत रहेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 29, 30 व 31 को सुबह दस से शाम चार बजे तक इन इलाकों में शटडाउन की वजह से आंशिक व पूरी तरह से बिजली सप्लाई में बाधा आ सकती है। इस दौरान कुछ जगह ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि व विद्युत लाइनों की मरम्मत की जाएगी। ऐसे से लोगों से 10 से चार बजे तक बिजली के लिए कुछ व्यवस्था और अपने जरूरी काम उससे पहले पूर्ण करने की अपील की गई है।
इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन
बताया जा रहा है कि पंडितवाड़ी, आईटीबीपी 11 केवी फीडर से जुड़े सद्भावना कुंज, पुलिस चौक, धर्तावाला, अटलांटिक क्लब, एकता विहार, उपासना एन्क्लेव, सीबीआई कॉलोनी, इंदिरानगर, शास्त्रीनगर आदि इलाकों में सप्लाई पर असर पड़ेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






