देहरादून
Uttarakhand News: मसूरी में एनजीटी ने लगाई ये बड़ी रोक, डीएम को दिए ये आदेश, खड़ा हुआ संकट…

पहाड़ों की रानी मसूरी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मसूरी झील के पानी पर रोक लगा दी है। ये रोक झील के पानी के व्यावसायिक उपयोग पर लगाई गई है। जिससे मसूरी के होटल व्यवसायियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। मामले को लेकर नौ फरवरी को बड़ी बैठक बुलाई गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मसूरी के होटल व्यवसायी उक्त झील का पानी टैंकरों में भरकर अपने होटलों में ले जाते हैं और पानी की आपूर्ति करते हैं। जिसको लेकर एक याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि धोबीघाट वाटर स्प्रिंग से पानी निकालने के कारण झील का प्राकृतिक बहाव बिगड़ रहा है। साथ ही जलीय जीवों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
उत्तराखंड राज्य याचिका पर एनजीटी ने बड़ा आदेश दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एनजीटी ने जिलाधिकारी देहरादून को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसके बाद झील के पानी के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही आदेश का पालन करवाने के लिए सभी अधिकारियों व होटल व्यवसायियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





