देहरादून
Uttarakhand News: दर्दनाक हादसे में मां की मौत, तीन साल की मासूम सहित पिता घायल…

देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी से सटे विकासनगर क्षेत्र में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक तीन साल की बच्ची सहित दो गंभीर घायल है जिनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक स्कूटी अनियंत्रित होकर यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम हत्यारी के पास मंडावा धार पर नीचे लगभग 70 मीटर गहरी खाई में यमुना नदी में गिर गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल कोतवाली विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों कोतत्काल 108 के माध्यम से चिकित्सालय भिजवाया गया। वहीं महिला के शव को खाई से बाहर निकाल कर मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया है। पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है।
घायलों की पहचान अजय राय पुत्र अस्त्र राय निवासी ग्राम जूडो विकास नगर देहरादून उम्र 32 वर्ष, निलिनी राय पुत्री अजय उपरोक्त 3 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं मृतिका की पहचान सीमा राय पत्नी अजय राय उपरोक्त उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







