देहरादून
Uttarakhand News: हंसी-खुशी मसूरी घूमने आए पति-पत्नी हुए हादसे का शिकार, गहरी खाई में गिरी कार…
Uttarakhand News: उत्तराखंड से एक बार फिर बड़े हादसे की खबर आ रही है। हंसी खुशी मसूरी घूमने गए पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि मसूरी देहरादून मार्ग पर कोलूखेत के पास एक टैक्सी कार गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौेके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को देहरादून हायर सेंटर अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर रात कोलूखेत हनुमान मंदिर मसूरी रोड के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक दंपति मसूरी घूमने आई थी। मसूरी से लौटते समय उनकी कार मसूरी रोड के पास सड़क से नीचे गहरी खाई जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला।
पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून हायर सेंटर अस्पताल भेजा गया है। घायलों की पहचान सुखविंदर और उनकी पत्नी चरणजीत कौर निवासी संजय कॉलोनी पटेल नगर देहरादून के रूप में हुई है। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ ही दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel



