देहरादून
Uttarakhand News: होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा ये भत्ता और सुविधा, आदेश जारी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के होमगार्डस जवानों के लिए खुशखबरी है। सीएम धामी की घोषणा के बाद शासन ने जवानों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है किअब होमगार्डों को घायल या बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती के दौरान ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान घायल / बीमार होने पर सम्बन्धित होमगार्ड्स को किसी प्रकार का कोई भी ड्यूटी भत्ता अभी तक नहीं दिया जाता था। ऐसे में सीएम धामी ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस -2022 के अवसर पर होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल / बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिये जाने की घोषणा की थी। इस कड़ी में शासन ने अब बिमारी के दौरान भी भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए है। होमगार्ड अपने पूरी सेवाकाल के दौरान छह माह के समय का ही ड्यूटी भत्ता प्राप्त कर सकता है।
बताया जा रहा है कि होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के ड्यूटी के दौरान घायल / बीमार होने के परिणामस्वरूप अस्पताल में भर्ती होने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी / चिकित्सा अधीक्षक द्वारा स्वस्थ घोषित किये जाने तक की अवधि (जो पूर्ण सेवाकाल में 6 माह से अधिक नहीं होगी) पर ड्यूटी पर मानते हुए ड्यूटी भत्ता अनुमन्य किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। हालांकि होमगार्ड के स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र सीएमओ या सीएमएस द्वारा जारी किया जाएगा।
मुख्यालय द्वारा आदेशित किया गया है कि जनपदों के प्रत्येक होमगार्ड्स स्वयंसेवकों द्वारा उपभोग की गयी चिकित्सा अवधि की अद्यतन स्थिति से सम्बन्धित पूर्ण विवरण को प्रमाणित करते हुए व्यक्तिगत पत्रावली में संरक्षित करें एवं सम्बन्धित होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को लिखित रूप में भी अवगत कराया जाये।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ डॉक्यूमेंट्री के टीज़र और पोस्टर का किया विमोचन…
सीएम धामी मैदान में: जन-जन तक सरकार, हर न्याय पंचायत में समाधान शिविर…
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: क्वांसी से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का शुभारंभ
स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री
“ग्राम सभा के ऐतिहासिक फैसले: प्रकृति संरक्षण से नशा-निरोध तक बदलेगी गांव की तस्वीर”






















Subscribe Our channel






