देहरादून
Uttarakhand News: वाहन चालक ध्यान दें, अगर आपने नहीं कराया है ये काम, तो कटेगा चालान…
Uttarakhand News: अगर आप देहरादून और ऋषिकेश की सड़कों पर वाहन चला रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। क्योंकि अगर आपने वाहन की प्रदूषण जांच नहीं कराई तो आपका बीच सड़क पर चालान कट जाएगा। जी हां परिवहन विभाग की टीमें अब सड़क पर ही वाहनों के प्रदूषण की जांच करेंगी। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को मौके पर ही नोटिस थमाने के साथ ही चालान किए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की स्वच्छ आबोहवा प्रदूषित हो गई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने देहरादून और ऋषिकेश को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चयनित किया है। इसके तहत दोनों शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाना है। जिसके लिए संभागीय परिवहन विभाग को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट मिल गया है। ऐसे में इन जिलों को स्वच्छ वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए अभियान चलेगा। जिसके तहत परिवहन विभाग की टीमें सड़क पर ही वाहनों के प्रदूषण की जांच करेंगी। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे।
रिपोर्टस की माने संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों की प्रदूषण जांच और जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक करोड़ 40 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह प्रस्ताव पास कर परिवहन विभाग को बजट दे दिया है। अब दून में वाहनों की निगरानी और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए आरएफआईडी और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम विकसित किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…






















Subscribe Our channel


