देहरादून
Uttarakhand News: CBI को डीएवी कॉलेज के 14 छात्रों की तलाश, करोड़ों के घपले से जुड़ा मामला…
Uttarakhand News: सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नाम पर हुए करोडों के घोटाले की जांच देहरादून तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि मामले में जहां साबीआई जांच में जुटी है तो वहीं इस मामले में सीबीआई डीएवी पीजी कॉलेज के 14 छात्रों की तलाश में जुट गई है। सीबीआई ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर इन छात्रों के दस्तावेज और उनके बारे में जानकारी मांगी है। जिससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई दिल्ली ने 2021 में सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में कांट्रेक्ट पर फर्जी तरीके से कर्मचारी रखने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक निजी कंपनी को 30 से 40 कांट्रेक्ट के कर्मचारी की सप्लाई के बदले एक करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। जबकि ये कर्मचारी केवल कागजों में रखे गए थे। असल में कोई कर्मचारी रखा ही नहीं था। इस मामले में सीबीआई को जांच सौंपी गई थी। इस मामले में सीबीआई ने नोएडा की एक कंपनी, सोलर एनर्जी कार्पोरेशन के अधिकारी और कुछ निजी लोगों के खिलाफ केस किया है। जिसमें इन 14 छात्रों का भी नाम है।
बताया जा रहा है कि इस मामले के तार अब दून के भी जुड़ रहे है। सीबीआई ने डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह को पत्र भेजकर 14 छात्रों से जुड़े शैक्षिणक व अन्य दस्तावजे मांगे हैं। साथ ही इनके बारे में जानकारी भी मांगी है। इस बात की भी जांच शुरू हो गई है कि ये कालेज के छात्र थे या केवल उनके दस्तावेज फर्जीवाड़े के लिए इस्तेमाल किए गए। सीबीआई के इस पत्र से कॉलेज में हड़कंप मच गया है। कॉलेज स्तर से भी इस मामले की पड़ताल शुरू हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

