देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा चुनावः अब इस पार्टी ने किया 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, प्रभारी घोषित…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी है। बीजेपी कांग्रेस आप जहां एक दूसरे को टक्कर देने में लगी है तो वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी प्रदेश में ताल ठोक दी है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरिद्वार में 5 सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। हरिद्वार की लक्सर विधानसभा के लिए पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद, झबरेड़ा के लिए आदित्य बृजपाल, खानपुर के लिए चौधरी रविंद्र पनियाला, पिरान कलियर सीट के लिए सुरेंद्र सैनी, हरिद्वार ग्रामीण के लिए दर्शन लाल शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है।
आपको बता दें कि बसपा के पश्चिमी यूपी एवं उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन का कहना है कि 2022 के चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश के अनुरूप अपनी-अपनी विधानसभा सीटों में पूरी मेहनत के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी के लिए काम करेंगे।सभी 70 विधानसभाओं पर प्रत्याशी खड़े करेगी और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बसपा प्रदेश में शिक्षा, सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराएगी। बसपा ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्लान किया है कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में मजबूती के साथ कार्य करें, ताकि उत्तराखंड में बसपा की सरकार बन सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






