भर्ती घोटालों के खिलाफ महारैली के समर्थन में यूकेडी कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

भर्ती घोटालों के खिलाफ महारैली के समर्थन में यूकेडी कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम…

देहरादून

भर्ती घोटालों के खिलाफ महारैली के समर्थन में यूकेडी कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम…

Uttarakhand News: भर्ती घोटालों के खिलाफ आज डोईवाला में बेरोजगार युवकों की महारैली के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में अब तक हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। यूकेडी जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने सरकार से मांग की है कि तत्काल भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए।

यूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि निरस्त की गई परीक्षाओं को 60 दिन के अंदर दोबारा से कराया जाए। उत्तराखंड विचार मंच के प्रदेश महासचिव संजय बहुगुणा ने कहा कि भर्ती मे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रैली में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल, जिलाध्यक्ष संजय डोभाल, संजय बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष  सुलोचना ईष्टवाल, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी, गणेश जुयाल, सुरेन्द्र सिंह चौहान, मंजू नेगी, तारा देवी यादव, अनदीप नेगी आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

To Top
1 Share
Share via
Copy link