Accident: देहरादून में यहां हुए दर्दनाक हादसे में 20 साल के युवक की मौत, दो घायल... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Accident: देहरादून में यहां हुए दर्दनाक हादसे में 20 साल के युवक की मौत, दो घायल…

देहरादून

Accident: देहरादून में यहां हुए दर्दनाक हादसे में 20 साल के युवक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून के थाना रानीपोखरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां दर्दनाक हादसे में तीन युवक गंभीर घायल हो गए। जिसमें एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत, रेनापुर मोड़ पर हुआ है। यहां पुलिस को एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया कि तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं, सूचना पर तत्काल थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल तीनो युवकों को तत्काल 108 के माध्यम से उपचार हेतु हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भेजा । बताया जा रहा है कि अस्पातलमें उपचार के दौरान 01 युवक की मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में घायल अन्य दोनो व्यक्तियों का हिमालयन अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। मृतक के पंचायत नामा की कायवाही की जा रही है।

मृतक की पहचान विकास पुत्र नन्हेलाल निवासी मकान नंबर 72 आजाद कॉलोनी चंद्रेश्वर नगर, थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं  समीर पुत्र रवीश निवासी आजाद कॉलोनी चंद्रेश्वर नगर थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 18 वर्ष, आमिर उर्फ नंदू पुत्र फुरकान निवासी: आजाद कॉलोनी चंद्रेश्वर नगर थाना पटेल नगर, देहरादून उम्र 18 वर्ष घायल बताए जा रहे है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link