देहरादून
हादसा: गहरी खाई में गिरा ट्रक, तीन घंटे के रेस्स्क्यू के बाद घायलों को निकाला गया बाहर…
देहरादून। उत्तराखंड में जहां एक और बारिश मुसिबत बनी हुई है, वहीं दूसरी और दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर घायल हो गए है। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर एक ट्रक ऋषिकेश की ओर से आ रहा था।
तभी बछेलीखाल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर करीब दौ सौ मीटर खाई में गिर गया। स्थानिए लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानिए लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलो को खाई से बाहर निकाला है। बता दें कि पुलिस को रेस्क्यू करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया जहां से उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलो की पहचान चालक रमेश सिंह पुत्र लाल सिंह और क्लीनर नीरज पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलो के परिजनों सहित ट्रक मालिक को हादसे की सूचना दे दी है।हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






