देहरादून
श्रद्धांजलिः CDS बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा उत्तराखंड का ये निगम और धाम द्वार…
हरिद्वार: देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरे देश और उत्तराखंड में शोक की लहर है। देशभर में लोग बिपिन रावत को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पहाड़ सपूत को श्रद्धांजलि देते हुए हरिद्वार नगर निगम मेयर अनिता शर्मा ने निगम के मुख्य द्वार का नाम ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्मृति द्वार’ रखने की घोषणा की है। वहीं हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने सैन्यधाम के प्रवेश द्वार का निर्माण जनरल रावत के नाम पर करवाए जाने का एलान किया।
आपको बता दें कि बिपिन रावत उत्तराखंड के वीर सपूत थे. उनके निधन के बाद उनके नाम पर प्रदेश में शहीद स्मारक, सड़क, स्कूल आदि बनाए जाने की मांग हो रही है। इन सबके बीच हरिद्वार नगर निगम की मेयर अनिता शर्मा ने निगम के मुख्य द्वार का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा कर दी है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि निगम के मुख्य द्वार को अब बिपिन रावत स्मृति द्वार के नाम से जाना जाएगा।
गौरतलब है कि सीडीएस बिपिन रावत समेत कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज बेस हॉस्पिटल से उनके सरकारी आवास पर लाया गया। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए गणमान्यों का तांता लगा हुआ है। नम आंखों से जनरल बिपिन रावत की बेटियों ने भी अपने पिता को विदाई दी. उनके सम्मान में 17 तोपें और 800 जवान सलामी देंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…
आगामी 13 अप्रैल तक चलाया जायेगा स्वच्छता अभियान…
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…





















Subscribe Our channel







