देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, नहीं हो पा रही शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस…
ऋषिकेश: उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ऋषिकेश के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। बताया जा रहा है ये शव लेबर कॉलोनी के पास जंगल में मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को मौके से कपड़ों एवं अन्य सामान से भरा एक बैग भी मिला है। लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे कि युवती की पहचान हो सके। युवती के गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ है। मौके पर मिले बैग के अंदर एक रेलवे का टिकट बरामद हुआ है, जो 3 महीने पुराना है। टिकट हरिद्वार से उड़ीसा के कटक का है। अब पुलिस टिकट के आधार पर जांच कर रही है। शुरूआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




