खुलासाः देहरादून के वंशिका हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, बताया क्यों मारी थी छात्रा को गोली, जानिए... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

खुलासाः देहरादून के वंशिका हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, बताया क्यों मारी थी छात्रा को गोली, जानिए…

देहरादून

खुलासाः देहरादून के वंशिका हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, बताया क्यों मारी थी छात्रा को गोली, जानिए…

देहरादून। देहरादून में कल दिनदहाड़े एक छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी देहरादून से भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी से वह बच नहीं पाया और पकड़ा गया। घटना सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज डांडा खुदानेवाला में घटित हुई । मृतक छात्रा इसी कॉलेज में डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गोली लगने के बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का बता रही है।

मालूम होगी रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादा नगर स्थित एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा को उसी के परिचित आदित्य नाम के युवक ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक छात्रा वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णा नगर ज्वालापुर हरिद्वार यहां दून में कालेज हास्टल में रहती थी। आरोपी युवक आदित्य यूपी के शामली का रहने वाला है। इन दिनों वो रायपुर में रह रहा था। दोनों साथ ही पढते थे। बीते दिन आदित्य ने वंशिका को कॉलेज के पास कैफे में मिलने के लिए बुलाया। दोनों करीब 10 मिनट तक कैफे के अंदर बैठ कर बातें करते रहें। इसके बाद दोनों कैफे से बाहर निकले तो आदित्य तोमर ने वंशिका को पीछे गाड़ी पर बैठाने की कोशिश की। वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने अचानक तमंचा निकाल लिया।

वंशिका कुछ समझ पाती इससे पहले ही आदित्य ने उसके सीने पर गोली चला दी। गोली लगते ही वंशिका अचेत होकर गिर गई। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वंशिका को सहस्त्रधारा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी आदित्य अपनी बाइक और तमंचा छोड़कर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और फरार आदित्य की तलाश में अलग-अलग टीमों का गठन किया। जल्दी पुलिस को आदित्य को गिरफ्तार करने में सफलता भी मिल गई।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
14 Shares
Share via
Copy link