देहरादून
Sports News: क्रिकेट के महामुकाबले के लिए दून पहुंची ऑस्ट्रेलियाई-बांग्लादेशी टीम, ऐसे करें बुकिंग…
Sports News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। दुनियाभर के क्रिकेट के सितारे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए देहरादून पहुंचने लगे हैं। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीम के खिलाड़ी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गए। विश्व के महानतम गेंदबाजों में गिने जाने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेट ली भी देहरादून पहुंचे हैं। वहीं एक बार फिर इस व्लर्ड सीरीज के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट (Jolly Grant Airport Dehradun)पर दोनों टीमे पहुंची। जहां खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर ब्रेट ली (Australian cricketer Brett Lee) की जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर निकलते हुए तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। ब्रेट ली को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देखकर उनके फैन काफी उत्साहित नजर आए।
गौरतलब है कि 21 सितंबर से 25 सितंबर तक देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत समेत आठ टीमों के बीच टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। गौरतलब है कि 22 सितंबर को इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स का मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। जबकि इंडिया की टीम 25 सितंबर को बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ लड़ेगी।
ऐसे करें बुकिंग
टीम इंडिया में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar),युवराज सिंह, युसुफ पठान, सुरेश रैना जैसे नाम शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) इंडिया लीजेंड्स टीम के कप्तान है। इंडिया लीजेंड्स के दो मैचों के लिए टीकटों की कीमत पांच सौ रुपये है। बुक माय शो से टिकट बुक किए जा सकते हैं। बीच में टिकट सिस्टम बंद हो गया था। लेकिन अब इसे दोबारा शुरू किया गया है। अच्छी बात यह है कि टिकट पहले के मुकाबले सस्ती हो गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




