देहरादून में लागू है धारा 144, ना करें ये काम वरना होगी जेल, पढ़ें पुलिस का प्लान... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

देहरादून में लागू है धारा 144, ना करें ये काम वरना होगी जेल, पढ़ें पुलिस का प्लान…

देहरादून

देहरादून में लागू है धारा 144, ना करें ये काम वरना होगी जेल, पढ़ें पुलिस का प्लान…

देहरादून पुलिस पटवारी/लेखपाल परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तैयार है , परीक्षा के दौरान चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सम्पूर्ण देहरादून जनपद में धारा 144 CRPC लागू है। वहीं सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा लगातार रखी जा रही है पैनी नजर, परीक्षा के संबंध में किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर की परिधि में किसी भी अनावश्यक व्यक्ति का विचरण पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।

बताया जा रहा है कि लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा रविवार दिनांक 12-02-2023 को जनपद देहरादून के 72 परीक्षा केंद्रों पर पटवारी/लेखपाल परीक्षा की जायेगी आयोजित। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद को 03 सुपर जोन, 08 जोन,14 सेक्टर व 72 सब सेक्टर में  विभाजित किया गया है। सुपर जोन में पुलिस अधीक्षक, जोन में क्षेत्राधिकारी, सैक्टर में थाना प्रभारी व सब सेक्टर में उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है ।

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल (ASI,मुख्य आरक्षी, आरक्षी तथा महिला आरक्षी/पीएसी) को नियुक्त किया गया है। परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त किये गये सम्पूर्ण पुलिस बल की DIG/SSP देहरादून द्वारा ब्रीफिंग की गयी। परीक्षा केन्द्रो पर सभी अभ्यर्थियों की पुलिस द्वारा गहनता से चैकिंग की जायेगी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक एवं संचार उपकरणों जैसे: मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, घडी आदि को परीक्षा केन्द्र में ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित होगा।

इसके साथ ही दून पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि परीक्षा हेतु निर्धारित समयावधि 11ः00 बजे से 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व की सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समय से पूरा किया जा सके।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link