देहरादून
Big breaking: नहर में डूबे पुत्र को बरामद करने में सफ़ल हुई SDRF, पिता की तलाश जारी…
ऋषिकेश। चीला शक्ति नहर में पिता पुत्र के डूबे होने की आशंका पर sdrf ढालवाला का रेस्क्यू आज भी बैराज में जारी था। जिसमे आज काफी समय बाद sdrf टीम ने बच्चे (राघव) (3) के शव को बरामद कर लिया है।
आपको बता दें कि बीते दिनों भरत विहार में रहने वाले एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने तीन साल के बेटे के साथ चीला शक्ति नहर में कार उतार दी थी। पुलिस की सूचना पर आनन-फानन में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया है। पिता पुत्र का अब तक कहीं अता पता नहीं लग पा रहा था। लगातार सर्चिंग अभियान में जुटी sdrf की टीम ने आज बच्चे के शव को ढूंढ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है,जबकि पिता अर्चित बंसल (33) की सर्चिंग के लिए अभियान जारी है।
sdrf इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने बताया कि नहर का जल स्तर अधिक होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। बहरहाल रेस्क्यू के लिए तीन राफ्ट और डीप डाइविंग टीम को नहर में उतारा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…






















Subscribe Our channel




