देहरादून
Big News: सड़क हादसे में घायल SDM अभी-भी जूझ रही जिंदगी-मौत की जंग, जानिए क्या बोले डॉक्टर…
देहरादूनः हरिद्वार में दर्दनाक हादसे की शिकार हुई लक्सर एसडीएम की हालात अभी भी नाजुक बनी है। 24 घंटे बीतने के बाद भी उनकी हालात में सुधार नहीं आया है। एम्स ऋषिकेश ने एसडीएम संगीता कन्नौजिया का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एम्स में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका सेचुरेशन लेवल कम होने और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है।
सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल लक्सर हरिद्वार की एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद उपचार के लिए उन्हें बीते रोज मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इलाज प्रक्रिया के दौरान बीते रोज एम्स के ट्रॉमा चिकित्सकों ने उनकी विभिन्न जांचें और एमआरआई की थी। चिकित्सकों के अनुसार एमआरआई रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई हैं। साथ ही उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी पाई गई है।
उन्होंने बताया कि उनका ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया है और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। ब्लड प्रैशर और सेचुरेशन लेवल को नियन्त्रित करने के लिए चिकित्सकों ने उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम में वेन्टिलेटर पर रखा है। उल्लेखनीय है कि बीते रोज जब संगीता कन्नौजिया को एम्स में भर्ती कराया गया तो प्रारम्भिक जांचों में उनमें सवाईकल स्पाईन इंज्यूरी पाई गई थी। संस्थान के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel



