देहरादून
UKPSC Patwari Paper Leak मामले में रिटायर्ड शिक्षक गिरफ्तार, दो लाख की नकदी सहित ये हुआ बरामद…
UKPSC Patwari Paper Leak: यूकेपीएससी पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने मामले में आज एक रिटायर्ड शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो लाख रुपए की नकदी और अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस माह पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित कराई थी। परीक्षा के अगले दिन ही पेपर लीक होने का मामला सामने आ गया था। मामले में सीएम धामी ने एसआईटी को जांच सौंपी हुई है। जांच में एसआईटी ने बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर अभय राम निवासी पीतपुर लक्सर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल भर्ती का लीक प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रों से डील कराई थी।
बताया जा रहा है कि पटवारी पेपर लीक मामले में हरिद्वार के कनखल थाने में मामला दर्ज है। मामले की शुरुआत में पुलिस ने 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। तभी से लगातार पुलिस की आरोपियों से पूछताछ चल रही है। हाल में पुलिस ने आरोपियों को चार दिन की रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उनकी निशानादेही पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे। वहीं, लिखे प्रश्नपत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। अभियुक्तों से पूछताछ में ये नाम सामने आए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






