देहरादून
सर्चिंग: ऋषिकेश में डूबे पर्यटकों की तलाश में SDRF ढालवाला का रेस्क्यू युद्ध स्तर पर, सुराग नहीं…

ऋषिकेश: पावकी देवी, बीते रोज शिवपुरी में गंगा में दो भाई और एक पर्यटक समेत कुल तीन पर्यटक गंगा में ओझल हो गए थे। जिसमें पुलिस और SDRF की संयुक्त और त्वरित कार्रवाई से एक पर्यटक शुभम पुत्र मोहन निवासी रोहणी का शव बरामद कर लिया गया था।
घटना के दूसरे दिन यानी आज पुलिस और sdrf की संयुक्त टीम ने फिर से रेस्क्यू चलाया है।जिसमे अभी तक अन्य दो पर्यटक कार्तिक,और दिव्यांशु का कुछ पता नहीं लग पाया है। चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि पर्यटकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
जबकि sdrf टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम घटना स्थल पर सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। हाल ही में लगातार बरसात से गंगा का जल स्तर भी बढ़ा हुआ है। जिसके चलते रेस्क्यू में भी कंही कंही पर टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







