अच्छी खबर: आज से खुली राशन की दुकानें अब हर राशन कार्ड पर मिलेगा 20 किलो अनाज... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

अच्छी खबर: आज से खुली राशन की दुकानें अब हर राशन कार्ड पर मिलेगा 20 किलो अनाज…

देहरादून

अच्छी खबर: आज से खुली राशन की दुकानें अब हर राशन कार्ड पर मिलेगा 20 किलो अनाज…

देहरादून: कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा फैसला लिया है आपको बता दें कि राज्य खाद्य योजना के तहत राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार ने मई से जुलाई तक 20 किलो अनाज देने का निर्णय लिया है। जिसमें में 10 किलो गेंहू और 10 किलो चावल दिया जाएगा।

👉 यह भी पढ़िए- सचेत: डेंगू के खतरे से स्वास्थ्य सचिव ने सभी विभागों को किया आगाह, दिए निर्देश…

खाद्य सचिव सुशील कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य खाद्य योजना के तहत प्रति राशन कार्ड धारकों को वर्तमान में 11 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से ढाई किलो चावल और आठ रुपये 60 पैसे प्रति किलोग्राम के हिसाब से पांच किलो गेहूं दिया जा रहा है। जो कि अब 20 मई से 3 महीने के लिए आठ रुपये 60 पैसे प्रति किलो के हिसाब से दस किलो गेहूं और 11 रुपये किलो के हिसाब से दस किलो चावल दिया जाएगा।

👉 यह भी पढ़िए- Kids Health: आपके बच्चे की इम्यूनिटी भी है महत्वपूर्ण, बच्चों को खिलाएं ये जरूरी आहार..

साथ ही खाद्य सचिव ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य खाद्य योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को 20 मई से 3 महीने के लिए 20 किलो अनाज दिया जाएगा। आठ रुपये 60 पैसे प्रति किलो के हिसाब से दस किलो गेहूं और 11 रुपये किलो के हिसाब से दस किलो चावल दिया जाएगा। सचिव ने आयुक्त खाद्य को जारी आदेश में कहा है कि आदेश वित्त विभाग की सहमति से जारी किया जा रहा है। तय दर पर राशन कार्डधारकों को अनाज उपलब्ध कराया जाए।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link