देहरादून
Big Breaking: हल्के वाहनों के लिए खोला दिया गया रायपुर-थानों का पुल…
देहरादून के मालदेवता रायपुर क्षेत्र में आई आपदा के कारण रायपुर-थानो मार्ग पर स्थित सॉन्ग नदी पर बने पुल का एक हिस्सा टूट गया था। जिसके चलते स्थानीय जनता और खास तौर पर छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
वहीं आपदा के अगले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटनाग्रस्त पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द पुल पर आवाजाही सुचारू करने के लिए निर्देशित किया। दूसरी तरफ स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ लगातार अधिकारियों की टीम के साथ टूटे पुल के निर्माण कार्य पर नजर बनाए हुए थे।
जिसका नतीजा रहा कि देर रात्रि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ की उपस्थिति में जिला प्रशासन और कार्यदायी संस्था द्वारा संपर्क मार्ग का निर्माण कर हल्के वाहनों के लिए टूटे पुल से आवाजाही सुचारू कर दी गई है। जल्द ही अब पुल का पक्का निर्माण भी शुरू होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



