Big Breaking: उत्तराखंड आ रहे है प्रियंका और राहुल गांधी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड आ रहे है प्रियंका और राहुल गांधी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम…

देहरादून

Big Breaking: उत्तराखंड आ रहे है प्रियंका और राहुल गांधी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम…

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में जुट गई है। कांग्रेस ने बड़े नेताओं को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। सचिन पायलेट के बाद अब प्रियंका और राहुल गांधी उत्तराखंड आ रहे है। इसी सिलसिले में 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश की प्रभारी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी देहरादून पहुंच रही हैं। देहरादून पहुंचकर वह 70 विधानसभाओं में वर्चुअल जनता को संबोधित करेंगी। इसके बाद राहुल गाधी  5 फरवरी को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून दौरे पर आ रही हैं। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। सभी प्रत्याशियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए जनता तक इसके प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस दिन प्रियंका गांधी पार्टी का शपथ पत्र, यानी उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र भी जारी करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी देहरादून में रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से भी बातचीत करेंगी। कांग्रेस इस प्लान पर भी वर्क कर रही है कि देहरादून में दो से तीन विधानसभाओं में प्रियंका गांधी डोर टू डोर प्रचार करें। इसके लिए अभी प्रियंका गांधी के कार्यालय से परमिशन मिलनी बाकी है.

वहीं दूसरी ओर पांच फरवरी को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। उनकी सभा देहरादून अथवा हरिद्वार में से किसी एक स्थान पर कराई जाएगी। उसी स्थान से उस सभा का सजीव प्रसारण भी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून आ रहे हैं। वह राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से भी बातचीत करेंगे। वह महंगाई पर श्वेत पत्र भी जारी करेंगे। साथ ही उत्तराखंड स्वाभिमान वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ट्रेंडिंग खबरें

Recent Posts

To Top
2 Shares
Share via
Copy link