देहरादून
राजनीति: मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड की इस विधानसभा सीट से लड़ना चाहती हैं चुनाव, ये है कारण…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। सियासी हलचल तेज है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सुर्खियों में रहते हैं। अब उनकी पुत्रवधू पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं रावत ने इस बार विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने की इच्छा जताई है। अनुकृति ने लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अगर वे राजनीति में आती हैं, तो वे महिलाओं की सेवा कर सकेंगी। वो महिलाओं के मुद्दे विधानसभा में उठा कर महिलाओं के कुछ काम आना चाहती हैं।
दरअसल अनुकृति गुसाईं रावत ने लैंसडाउन के बूचाखाल में जनसभा आयोजित की। जनसभा में अनुकृति गुसाईं रावत और श्रम विभाग ने मिलकर 500 मजदूरों को कंबल बांटे। इस पर ग्रामीणों का कहना है कि अनुकृति जिस तरह से कार्य कर रही हैं, अगर उनको लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र की बागडोर सौंपी जाए, तो वो उम्मीद से ज्यादा काम करेंगी। अनुकृति ने कहा कि उन्हें फिल्मों में काम करने के बहुत से ऑफर मिले लेकिन उन्होंने समाजसेवा करने का फैसला लिय। जिसके कारण उनके संस्थान से जुड़ने के बाद महिलाएं आज स्वावलम्बी बनते हुए खुद से सिलाई, बुनाई और अचार बनाने के कार्य से अपना जीवन यापन कर रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




