BREAKING: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, परिजनों में कोहराम... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

BREAKING: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, परिजनों में कोहराम…

देहरादून

BREAKING: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, परिजनों में कोहराम…

देहरादून में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर मोहकमपुर फ़्लाइओवर से आ रही है। यहां दर्दनाक हादसे में पुलिस के जवान की मौत हो गई है।  पुलिस ने वाहन चालक को अरेस्ट किया है। पुलिस द्वारा घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है। वहीं जवान की मौत से जहां पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके रेशममाजरी स्थित घर में अंतिम सलामी दी गई। दूसरी ओर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  75 प्रतिशत् घोषणाओं के विलोपन इतिश्री कर उपेक्षा कर रहे निगम देहरादून को कड़ी फटकार

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस लाईन में नियुक्त आरक्षी पंकज जोशी का दिनाँक 11/12/23 की देर रात्रि को मोहकमपुर फ़्लाइओवर के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर एक बाइक और महिंद्रा यूटिलिटी की आपस में टक्कर हो गई थी। टक्कर से बाइक सवार कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन मंगलवार सुबह कॉन्स्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा  रहा है कि पंकज अपने सौम्य/ शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे।  वे मूल रूप से ग्राम दयालगाँव, पो0 ओ0 पौड़ी, ज़िला पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे तथा वर्तमान समय में अपने निवास स्थान रेशम माजरी, डोईवाला में अपने परिवार संग रह रहे थे।

पुलिस ने मामले में यूटिलिटी वाहन चालक आशीष नेगी निवासी बालावाला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दिवंगत पंकज जोशी के आकस्मिक निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सुदूरवर्ती क्षेत्र जौनसार बाबर में 2 माह से चले आ रहे सरकारी सस्ता गल्ला वितरण अन्न संकट जिला प्रशासन ने किया दूर
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Recent Posts

To Top
2 Shares
Share via
Copy link