देहरादून
पर्वतारोही विनय पंवार का शव बरामद, एक साल बाद मिले बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बिलख पड़े परिजन…
उत्तराखंड में उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन हादसे में बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस हिमस्खलन में लापता निम के प्रशिक्षु पर्वतारोही का शव एक साल बाद बरामद हुआ है। अब हादसे में मृतकों की संख्या 28 हो गई है। शव की पहचान नौसेना में नाविक विनय पंवार के रूप में हुई। वहीं बेटे को एक साल बाद तिरंगे में लिपटा देख परिजन बिलख पड़े। नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर क्रेवास में दबे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रशिक्षु पर्वतारोहियों में रायवाला के हरिपुरकलां निवासी विनय पंवार का शव द्रौपदी का डांडा क्षेत्र से बरामद हुआ है। भारतीय नौसेना में कार्यरत विनय का सपना एवरेस्ट पर चढ़ने का था। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। विनय के परिजनों को निम की ओर से जब उनके शव मिलने की सूचना दी गई तो परिवार की उम्मीदें टूट गई। शव मिलने की सूचना के बाद से गांव का माहौल गमगीन है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भारतीय नौ सेना की टीम विनय के शव को लेकर उसके आवास पहुंची तो बेटे को तिरंगा में लिपटा देख परिजन बिलख पड़े। यहां पार्थिव शरीर को केवल दस मिनट के लिए रखा गया। इसके बाद खड़खड़ी शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सेना के जवानों ने सलामी दी। वहीं बेटे की मौत से माता नारायणी का रो-रोकर बुरा हाल है। विनय के बड़े भाई दीपक और पिता राजेंद्र पंवार उनको संभाल रहे हैं।
गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के इतिहास में चार अक्तूबर 2022 वह तारीख थी जिसने निम प्रबंधन को कभी न भूलने वाला गम दिया। इस दिन निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि उत्तराखंड निवासी नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। अब विनय पंवार का शव एक साल बाद बर्फ में दबा मिला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…






















Subscribe Our channel






