देहरादून
शर्मनाकः देहरादून में अनाथ आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की हालात खराब…
देहरादून: राजधानी देहरादून को शर्मसार करती वारदात सामने आई है। यहां खुड़बुड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित एक अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया है। लड़की की तबियत खराब बताई जा रही है। आरोपी आश्रम का ही लड़का बताया जा रहा है। आश्रम में इस तरह की वारदात सामने आने के बाद प्रशासन में आश्रम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनाथ आश्रम प्रशासन की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म मामले का खुलासा तब हुआ जब काफी दिनों से पीड़िता की तबीयत खराब हो रही थी। 4 महीने से मासिक धर्म न होने के चलते तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि आश्रम का ही लड़का काफी समय से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह भी नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपी को आश्रम में ही फिलहाल नजरबंद रखा गया है। मेडिकल जांच, साक्ष्य सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।फिलहाल पुलिस मेडिकल जांच रिपोर्ट और पूछताछ के अनुसार कार्रवाई में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Health: स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा में नई ऊर्जा। SGRR के द्वि-आयामी आयोजनों ने प्रदेश में बटोरी प्रशंसा
नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी
राजनीति: मंच से पर्ची फेंक बोले सीएम धामी- “इसमें पढ़ना भी क्या है यार, इसे फेंक ही देते हैं”
बिग ब्रेकिंग: लाल किले के पास इको वैन में धमाका, कई लोगों की मौत। दिल्ली में हाई अलर्ट…
भिक्षावृत्ति से शिक्षा की ओर कदम – डीएम सविन बंसल का आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर बना मिसाल…






















Subscribe Our channel






