देहरादून
विडंबना: उत्तराखंड के इन स्कूलों में शिक्षकों को नही मिली दो महीने से सैलरी, कैसे मनेगी दीवाली…
देहरादून: प्रदेश में जहां एक ओर सरकार दीपावली के तोहफों का ऐलान कर रही है कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर राज्य के कई शिक्षको की दीवाली सुनी है। बोनस तो दूर अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को सितंबर माह से ही वेतन तक नहीं मिला है। जिसके चलते उनकी परेशानी बढ़ गई है। त्योहारों के समय वेतन ना मिलने से शिक्षक परेशान हैं शिक्षको ने सरकार से दीवाली से पहले वेतन देने की गुहार लगाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देहरादून के कुछ अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों को सितम्बर और अक्टूबर माह का वेतन नहीं मिला है। नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह में दिपावली व अन्य त्यौहार होने के कारण शिक्षकों एवं कर्मचारियों में रोष है। वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आर्थिक रूप से परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल भी दीपावली के दौरान हुआ था तब भी शिक्षकों की दीपावली फीकी थी। अभी बजट ना होने का रोना रोया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री से सभी गुहार लगा रहे हैं कि उनकी तरफ ध्यान दिया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






