देहरादून
Big Breakin: देहरादून में पति बना हैवान, पत्नि की हत्या कर 6 साल की मासूम बेटी का दबाया गला…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी को भी मारने की कोशिश की। बच्ची के गले पर निशान मिले है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना नेहरू कॉलोनी के पास स्थित फ्रेंड्स एन्क्लेव यह परिवार कुछ समय पहले ही गोरखपुर चौक के पास किराए पर मकान में रहने आया था। दंपति की छह साल की बेटी और 10 माह का बेटा है। आरोपी की कुछ दिनों पहले नौकरी चली गई थी। काम नहीं मिलने के कारण घर में पैसे की किल्लत रहने लगी थी और इसी वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता था। हत्या से पहले भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आरोपी सौरभ श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी श्वेता श्रीवास्तव की गला रेतकर हत्या कर दी। सौरभ ने पहले अपनी पत्नी स्वाति को मार डाला और इसके बाद इसने 6 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया था। वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया और घटनास्थल से फरार हो गया। 6 साल की मासूम बच्ची के गले में भी चोट के निशान मिले हैं। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मृतक स्वाति के पिता की तहरीर पर आरोपी सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया है।
सौरभ और स्वाति की आठ साल पहले शादी हुई थी। सौरभ पहल आर्मी कैंटीन में काम करता था, लेकिन कुछ वक्त पहले उसकी नौकरी छूट गई। अब वो कुछ समय से बेरोजगार था। 10-11 फरवरी को सौरभ की बहन की शादी है। उसे वहां भी रुपये भेजने थे। उधर सौरभ की पत्नी स्वाति कुछ दिनों से उससे खरीदारी के लिए रुपये मांग रही थी। जिस पर दोनों में लड़ाई हुई। आरोपी इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी सौरभ श्रीवास्तव के जाने के बाद मृतक की छह साल की बेटी ने अपनी मां के फोन से अपने नाना को फोन किया और घटना की जानकारी दी। नाना ने देहरादून में अपने किसी परिचित को फोन कर मामले की जानकारी दी और परिचित ने घटना स्थल पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी बने ‘धुरंधर’, विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड : राजनाथ सिंह
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…






















Subscribe Our channel





