देहरादून
Video: ऋषिकेश के इस इलाके में दिन दहाड़े गुलदार का आतंक, रेंजर ऑफिसर को किया घायल, देखिए वीडियो…
ऋषिकश। योग नगरी ऋषिकेश के मीरा नगर के रिहायशी क्षेत्र में एक गुलदार के एक घर में घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिसने क्षेत्र में घुसे गुलदार की खोज प्रारंभ कर दिया कि गुलदार घर के किसी हिस्से में छुपा है, या निकल गया है। बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने बताया है, कि गुलदार के रिहायशी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी हालांकि अभी वह किसी घर में घुसा है या वहां से भाग गया है इसकी जानकारी की जा रही है,वन विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही है।
इस सूचना के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ( पहाड़ी खबरनामा ) मीरा नगर गली नंबर 14 स्थित नंद किशोर त्यागी के घर में गुलदार घुसा।सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची रेंज अधिकारी ऋषिकेश ललित मोहन सिंह नेगी मकान के भीतर घुसेम गुलदार ने झपट्टा मारकर रेंज अधिकारी को घायल कर दिया। रेंज अधिकारी के चेहरे और हाथ में गुलदार ने हमला किया है। यहां से गुलदार बाहर निकल कर बगीचे में छुप गया। हमले में घायल रेंज अधिकारी को एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए ले जाया गया है।
Video: ऋषिकेश के इस इलाके में दिन दहाड़े गुलदार का आतंक, रेंजर ऑफिसर को किया घायल, देखिए वीडियो…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




