देहरादून
Good News: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, घंटों का सफर होगा मिनटों में, जानें किराया…
उत्तराखंड में अब सफर आसान होने वाला है। बताया जा रहा है कि आज से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से नैनीसैनी हवाई अड्डा पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। जिससे अब 15 घंटे का सफर महज एक घंटे में पूरा हो सकेगा। हवाई सेवा शुरू होने से सीमांत जिले पिथौरागढ़ के विकास को नया आयाम मिलेगा। साथ ही यहां पर्यटन और रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा के शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने प्रतिभाग किया। जिसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी। सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट से जहाज उड़ेंगे। पिथौरागढ़ से देहरादून और पिथौरागढ़ से पंतनगर तक सेवा शुरू की गई है। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली के साथ तमाम लोग रहे मौजूद।
बताया जा रहा हैकि ये हवाई सेवा उड़ान रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत शुरू की गई है। इसका संचालन फ्लाई बिग कंपनी कर रही है। नैनी सैनी एयरपोर्ट से हफ्ते में तीन दिन विमान उड़ेंगे। 2 फरवरी से नियमित उड़ान शुरू हो जाएंगी। 31 जनवरी से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे. बताया जा रहा है कि इसका किराया 2 हजार के लगभग होगा। इससे पहले भी पिथौरागढ़ के लिए शुरू हुई थी हवाई सेवा लेकिन कुछ गड़बड़ियों के चलते बंद हो गई थी।
डीजीसीए की गाइडलाइन के मुताबिक फ्लाई बिग कंपनी की पिथौरागढ़ में नियमित हवाई शुरू करने के लिए ट्रायल लैंडिंग के बाद यहां ट्रेनिंग फ्लाइट चल रही है। ट्रेनिंग फ्लाइट तीन बार चलाई जानी थी। शनिवार को कंपनी की दो बार नैनी-सैनी एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग फ्लाइट चली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पिथौरागढ़ से 31 जनवरी तक नियमित हवाई सेवा शुरू करने की बात कही थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






