गौ यात्राः सात दिवसीय गौ रथ यात्रा का आज ऋषिकेश में समापन... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

गौ यात्राः सात दिवसीय गौ रथ यात्रा का आज ऋषिकेश में समापन…

देहरादून

गौ यात्राः सात दिवसीय गौ रथ यात्रा का आज ऋषिकेश में समापन…

ऋषिकेश के श्रीराम गौधाम सेवा समिति द्वारा निकाली गई सात दिवसीय गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” का आज समापन हो गया है। यात्रा के समापन समारोह में संत समाज और आमजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ऋषिकेश में गढ़वाल मंडल का भ्रमण कर लौटे गौ सेवकों का जोरदार स्वागत किया गया।  यात्रा में बड़ी संख्या में आम जन भी गौ माता की रक्षा का संकल्प लेते हुए अपनी गाय के साथ शामिल हुए।

बता दें कि ये ऐतिहासिक यात्रा 21 मार्च को श्रीराम गौधाम के संस्थापक जगदीश भट्ट और समिति के संरक्षक मोहन काला की अगुवाई में ऋषिकेश-तपोवन, आनन्द भवन आश्रम से साधु -संतों का आशीर्वाद लेकर शुरू हुई थी। ये यात्रआ पूरे गढ़वाल मण्डल (उत्तराखंड) क्षेत्र में गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन की अभिलाषा में गौ बचाओ जन जागरण निकाली गई। इस गौ रथ यात्रा का उद्देश्य गावं से लेकर शहर के सड़कों पर निराश्रित घूम रही गौमाता एवं गौ वंशो की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान करना रहा। यात्रा का समापन आज हरिद्वार से ऋषिकेश पहुंचने पर हुआ। यात्रा के समापन पर  श्री भरत मंदिर झंडा चौक ऋषिकेश में भंडारा किया गया।

यात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद जी महाराज ,स्वामी रमेश आनंद महाराज, महंत रवि प्रपंनाचार्य जी, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दस जी महाराज, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी जी महाराज ,महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज ,महामंडलेश्वर हठयोगी जी महाराज, महामंडलेश्वर प्रेमानंद जी महाराज , महामंडलेश्वर विष्णुदास जी महाराज ,महामंडलेश्वर डा ० रामेश्वर दास जी महाराज , महामंडलेश्वर रविदेव शास्त्री जी महाराज ,स्वामी दुर्गादास जी महाराज , आत्मानंद जी महाराज, स्वामी दिनेश दास जी महाराज , स्वामी गोपालाचार्य जी महाराज , स्वानी परमानंद दास जी महाराज, स्वामी हरिहरानंद जी महाराज, स्वामी योगेन्दरानंद जी महाराज, स्वामी लोकेशदास जी महाराज, स्वामी केशव स्वरूप जी महाराज, स्वा अखंडानंद जी महाराज, स्वा रामजी महाराज और गौ सेवा समिति के संस्थापक जे पी भट्ट, संरक्षक मोहन काला , अध्यक्ष उषा भट्ट उपाध्यक्ष सुदेश भट्ट सचिव सुमन डोभाल, गोधाम सेवा समिति के मुख्य वक्ता शांति प्रसाद भट्ट  मीडिया से हर्षमणि उनियाल  मनीष व्यास, दीपक सिंह, योगी ( दिलीप सिंह बिष्ट) नीरज चौधरी, मदन सिंह बिष्ट, संदीप मनोज, डॉक्टर जगत राम भट्ट,  सरिता भट्ट, मनोज छाबड़ा, अतुल चावला, ऋषिकेश हरिद्वार की सैकड़ों संत यात्रा में आदि लोग मौजूद रहे।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
11 Shares
Share via
Copy link