Big Breaking: गढ़वाल बन रहा अपराध का गढ़, अब मसूरी झील में मिला नाबालिग किशोरी का शव... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: गढ़वाल बन रहा अपराध का गढ़, अब मसूरी झील में मिला नाबालिग किशोरी का शव…

देहरादून

Big Breaking: गढ़वाल बन रहा अपराध का गढ़, अब मसूरी झील में मिला नाबालिग किशोरी का शव…

मसूरी: उत्तराखंड में लोग जहां शांति और अध्यात्म की तालाश में आते थे वहीं वादियां अब अपराध का गण बन रही है। राज्य में लूट ,हत्या, बल्तकार, चोरी जैसी घटनाएं आम होती जा रही है। 24 घंटे के भीतर तीन बड़ी वारदाते सामने आई है। आज सुबह नैनीताल में जहां एक युवक ने खुद को गोली मार ली। दून में दिन दहाड़े एक छात्रा को गोली मार दी तो वहीं अब मसूरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मसूरी झील में आज एक नाबालिग किशोरी का शव मिला है। शव को झील से निकालकर कब्जे में लिया गया और शव की शिनाख्त श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट की रहने वाली सोनाली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से साक्ष्य जुटा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुबह करीब 7-8 बजे के बीच में सोनाली नाम की किशोरी मसूरी झील के मुख्य गेट पर पहुंची थी। उसने वहां  मौजूद सफाई कर्मचारी से झील जाने के लिये मुख्य गेट को खोलने की बात पूछी। जिस पर सफाई कर्मचारी ने उसे बताया कि गेट 10 बजे खुलेगा। जिसके बाद सोनाली मुख्य गेट से छलांग लगाकर झील की ओर चली गई। झील के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि नाबालिग किशोरी झील की ओर गई। सीसीटीवी में किशोरी के हाथ में मोबाइल देखा जा रहा है। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल झील से बरामद हुआ है। कड़ी मश्क्कत के बाद पुलिस ने किशोरी के शव को झील से बाहर निकाल लिया है। किशोरी के मोबाइल से ही किशोरी की पहचान सोनाली निवासी श्रीनगर गढ़वाल श्रीकोट के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मसूरी झील से किशोरी का शव मिलने के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा दिया है, साथ ही उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।किशोरी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लगातार आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल साक्ष्य ढूंढे जा रहे है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link