देहरादून
Foundation day: भाजपा की 42वीं सालगिरह, देश भर में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल…
देश। भाजपा आज अपना 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस मौके पर प्रदेशभर में मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयेाजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी झंड़ा फहरा कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा 2025 का स्थापना दिवस बहुत ही खास होगा।
उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर विकास से जुड़ी सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए ठाेस रणनीति बनाकर कार्य कर ही है। साथ ही, विकास कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन भी तय की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार आम आदमी की सरकार बनेगी, घर-घर तक जाने का काम करेगी। बतौर सीएम उत्तराखंड सरकार सेवा का काम करेगी।
जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे। इसके बाद यहीं से कार्यकर्ता शोभायात्रा भी निकालेंगे, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए घंटाघर तक भी पहुंचेगी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी अपने घरों पर पार्टी झंडा फहरा रहे हैं। उत्तराखंड में लगातार जीत के रथ पर सवार भाजपा, इस आयेाजन के जरिए लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटने का संकेत दे रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






